उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दही पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह एवं उपनिरीक्षक पंकज कुमार सोनकर ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त फिरोज उर्फ छोटू पुत्र साबिर अली (29 वर्ष) निवासी सिंधूपुर, थाना दही, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना दही में दिनांक 15 जुलाई 2026 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 186/2026, धारा 64(1), 74, 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत है। वांछित अभियुक्त को एचपी गैस प्लांट चौराहा, झझरी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। Post navigation श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर प्रशासन का फोकस, कांवड़ मार्ग का हुआ स्थलीय निरीक्षण बारिश ने खोली एक्सप्रेसवे निर्माण की पोल, सड़क का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त