उन्नाव। जनपद के जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में रेलवे ट्रैक पार कर रहे मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय कैलाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रायबरेली में मजदूरी करने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जैतीपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसा इतना भीषण था कि कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *