जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी ने ली जिला कौशल समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न कौशल विकास योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

बच्चों को गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि प्रशिक्षित युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी बोले धरातल पर कार्य और प्रशिक्षण लेने के पश्चात बच्चों में सुधार दिखे

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को सभी ट्रेनिंग सेंटरों के सत्यापन कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, नियमित मॉनिटरिंग तथा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए

आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में बिकास भवन सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न कौशल विकास योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सभी ट्रेनरों से किस विषय की ट्रेनिग दी जा रही है, कितनो को ट्रेनिंग दी गयी, एक एक करके प्रगति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं प्रशिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उद्योगों एवं स्थानीय रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप संचालित किया जाए, ताकि प्रशिक्षित युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि धरातल पर कार्य दिखना चाहिए। साथ ही बच्चों में सुधार भी दिखना चाहिए । कहा प्रैक्टिकल कराया जाए अधिक से अधिक प्लेसमेंट कराया जाए ।जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को सभी ट्रेनिंग सेंटरों के सत्यापन कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिया।

उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, नियमित मॉनिटरिंग तथा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज परियोजना निदेशक श्री तजेवन्त सिंह सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी,प्रभारी अधिकारी कौशल विकास सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि, प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *