जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में भव्यता के साथ मनाया गया, “27 वां कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम”

जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक स्थल पर माल्यचक्र (ब्रेथ) एवं पुष्प अर्पित कर शहीद सैनिकों को किया नमन किया
जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति में शहीद सैनिकों की याद में रखा गया दो मिनट का मौन
जिलाधिकारी ने जनपद के कारगिल शहीद लांस नायक अमर बहादुर सिंह की वीर नारी श्रीमती मिथलेश को रु 22,500-00 एवं उनके माता-पिता श्री मनमोहन सिंह एवं माता रामप्यारी को दिया रू 15,000-00 का चेक
जिलाधिकारी ने शहीद परिवारों को किया पूर्णतया आश्वस्त, बोले उनकी हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर होगा हल,हर सम्भव किया जायेगा कल्याण
कारगिल विजय दिवस समारोह के उपलक्ष्य में शहीदों के सम्मान में सैनिकों एवं उनके परिवारों के साथ केक काटकर उन्हें किया गया याद

शहीदों के सम्मान एवं शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याणार्थ प्रशासन सदैव तत्पर-जिलाधिकारी

सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी ने एक “पेड़ माँ के नाम” पौध रोपण कर दिया हरित पर्यावरण का संदेश
आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, उन्नाव में “27 वां कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण कार्यालय स्थिति शहीद स्मारक स्थल पर पूर्व सैनिकों के साथ माल्यचक्र (ब्रेथ) एवं पुष्प अर्पित कर शहीद सैनिकों को नमन किया एवं दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली “कारगिल शहीद परिवार पेंशन के अन्तर्गत जनपद के एकमात्र कारगिल शहीद लांस नायक अमर बहादुर सिंह की वीर नारी श्रीमती मिथलेश को रु 22,500-00 एवं उनके माता-पिता श्री मनमोहन सिंह एवं माता रामप्यारी को रू 15,000-00 की चेक प्रदान किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित शहीद परिवार को पूर्णतया आश्वस्त किया की उनकी हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जायेगा व पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का हर सम्भव कल्याण किया जायेगा। कारगिल विजय दिवस समारोह के उपलक्ष्य में शहीदों के सम्मान में सैनिकों एवं उनके परिवारों के साथ केक काटकर उन्हें याद किया गया, जिसमें जिलाधिकारी महोदय नें सभी सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों को विशेषकर शहीद सैनिक के परिवारों को पूर्ण आश्वस्त किया कि वह उनके कल्याणार्थ प्रशासन सदैव तत्पर हैं। सभी अपनें कार्यों के लिए कभी भी सम्पर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया।
इस अवसर कर्नल डीपी सिंह उपाध्यक्ष जिला सैनिक बन्धु जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी स्क्वाड लीडर मधु मिश्रा
सहित अन्य संबंधित अधिकारी
सैनिक कल्याण कार्यालय के श्री राजेन्द्र कुमार सैनी, वरिष्ठ सहायक, श्री उमाकान्त, श्री संजय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *