उन्नाव के डीएसएन पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, नगर पालिका परिषद अध्यक्षा श्वेता मिश्रा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर ‘सनी’ ने शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के कार्ड वितरित किए।

कार्यक्रम में योजना के माध्यम से शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित अतिथियों ने इसे शिक्षकों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *