उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में यश पुत्र अरुण वर्मा निवासी सिविल लाइन मोहारी बाग, बेला उर्फ एहसान अली पुत्र चांद बाबू, मियां उर्फ मेराज पुत्र चांद बाबू निवासी सलेमपुर करोवन, राजकुमार पुत्र कंधई तथा संजय लोधी पुत्र मिश्रीलाल निवासी रूपनीखेड़ा शामिल हैं। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

वहीं थाना बारासगवर पुलिस ने उपनिरीक्षक महताब सिंह एवं कांस्टेबल रमाकांत यादव की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी सथनी बालाखेड़ा, थाना बारासगवर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *