आज दिनांक 27.07.2026 को श्री मनोज कुमार सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव, श्री राजेश विश्वकर्मा उपजिलाधिकारी सदर एवं श्रीमती विनी सिंह क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली सदर परिसर में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा सभी उपस्थितजनों से आपसी समन्वय, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। Post navigation श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर प्रशासन का फोकस, मंदिर परिसर का हुआ निरीक्षण उन्नाव में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 बाल एवं किशोर श्रमिक चिन्हित