वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । विस्तार– दिनाकं 16.03.2026 को वादी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0स0-139/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 28.07.2026 को उ0नि0 श्री रामानंद पटेल मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अर्जुन राजपूत पुत्र लालाराम उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मुल्लाह नगर थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation गुरु पूर्णिमा मेले से पहले डीएम ने परखी तैयारियां, अधिकारियों को दिए निर्देश श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और गुरु पूर्णिमा को लेकर सीओ नगर ने किया निरीक्षण