जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी ने किया माँ चंद्रिका देवी धाम बक्सर घाट में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेंले व किये जाने वाले गंगा स्नान के द्रष्टिगत व्यवस्थाओं का निरीक्षण जिलाधिकारी ने सुरक्षा स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, बैरिकेडिंग, शौचालय चेंजिंग रूम सहित अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश जिलाधिकारी ने नाव की पर्याप्त व्यवस्था व गोताखोरों को सक्रिय किये जाने के निर्देश दिए श्रद्धालुओं को गंगा स्नान पूजन अर्चन व दर्शन में कोई भी असुविधा न हो यह ध्यान रखा जाए -जिलाधिकारी आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह जी की उपस्थिति में माँ चंद्रिका देवी धाम बक्सर घाट में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेंले व किये जाने वाले गंगा स्नान के द्रष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिये की जाने वाली व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, शौचालय महिलाओं के चेंजिंग रूम सहित अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा सम्बन्धित इंतजामों को देखा। जिलाधिकारीने उप जिलाधिकारी बीघापुर को निर्देशित करते हुए कहा कि घाटों पर प्रकाश की अच्छी व्यवस्था हो। महिलाओं के चेंजिंग रूम समय से बन जाए शौचालय की साफ सफाई साथ ही घाटों की साफ सफाई हो जाए यह ध्यान रखा जाय। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गहरे स्थल में श्रद्धालु स्नान न करें इसके लिए वरिकेडिंग करा दें। कहा नाव की पर्याप्त व्यवस्था कर लिया जाए गोताखोर सक्रिय रूप से कार्य करें सभी के संपर्क नंबर हो यह विशेष ध्यान रखा जाए । डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को गंगा स्नान पूजन अर्चन व दर्शन में कोई भी असुविधा न हो यह ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बीघापुर खण्ड विकास अधिकारी सम्बन्धित थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे। Post navigation उन्नाव में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 बाल एवं किशोर श्रमिक चिन्हित चार माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग अपहरण का आरोपी