जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर आगरा एक्सप्रेसवे में घायल मरीजों का जाना हाल
जिलाधिकारी ने घायल मरीज की बेहतर देखभाल के साथ उत्तम स्वास्थ्य चिकित्सा का लाभ दिए जाने के चिकित्सकों को दिया निर्देश
आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह जी की उपस्थिति में जिला अस्पताल पहुंच कर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे दुर्घटना में घायल हुए मरीजों के चल रहे उपचार के द्रष्टिगत मरीजों का हाल-चाल जाना।

इस अवसर जिलाधिकारी ने चिकित्सकों से मरीजों के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली तथा घायलों को बेहतर एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आवश्यकतानुसार सभी चिकित्सकीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि रेगुलर ध्यान देकर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा का लाभ दिया जाए किसी भी प्रकार के लापरवाही ना हो यह ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी व हॉस्पिटल के स्टाफ गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *