उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 08.11.2025 को थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 969/25 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 10.08.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश मे आये अभियुक्तगण 1.प्रेम चन्द पुत्र उम्र करीब 42 वर्ष 2.राजबहादुर उम्र करीब 36 वर्ष पुत्रगण स्व0 रामखेलावन उर्फ रामखिलावन निवासीगण ग्राम चांदपुर थाना दही जनपद उन्नाव को चांदपुर मार्ग से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation श्रावण मास में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, एसएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण उन्नाव में चोरी के आरओ फिल्टर के साथ 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार