उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा चोरी के माल सहित शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 27.07.2026 को वादी श्री प्रताप शंकर कम्प्यूटर आपरेटर व लेखा जोखा लिपिक उन्नाव बार एसोसिएशन द्वारा थाना कोतवाली सदर पर तहरीरी सूचना दी कि अज्ञात चोर द्वारा पुस्तकालय मे लगा ताला तोड़कर आर0ओ0 चोरी कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 466/26 धारा 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 10.08.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त मोहम्मद फैज पुत्र चांद उम्र करीब 19 वर्ष नि0 1/5 काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली सदर जिला उन्नाव को कब्जे से चोरी के 01 अदद आर0ओ0 फिल्टर बरामद कर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार उन्नाव में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ, 8.72 लाख बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली