उन्नाव 10 अगस्त 2026 जिलाधिकारी, श्री घनश्याम मीणा जी के द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज मोती नगर, उन्नाव में “राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस” अगस्त चरण-2026 का शुभांरम्भ किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत 01-19 वर्ष के बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त करने हेतु एल्बेडाजोल-400एम०जी० खिलायी गयी, कार्यक्रम शुम्भांरम्भ के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय, द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, यदि बच्चे स्वास्थ्य रहेगें, तो स्वास्थ्य भारत का निर्माण करेंगे, इसी को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार द्वारा एन०एच०एम० के अन्तर्गत “राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस” का आयोजन प्रतिवर्ष फरवरी एवं अगस्त माह में किया जाता है। इस अभियान के अन्तर्गत आगनबाडी केन्द्रों, स्कूलों में दवा खिलायी जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डा० ए०के० शर्मा द्वारा कहा गया कि जनपद के 4529 विद्यालयों एवं 3352 आगबाडी केन्द्रों के माध्यम से जनपद के लगभग 1300360 बच्चों को यह औषधि खिलायी जाएगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ नोडल अधिकारी, डा० जे०आर० सिंह द्वारा बताया गया, कि इस दवा से बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, तथा एनीमिया (खून की कमी) में भी यह औषधि बहुत लाभाकरी है। आज जनपद में लगभग-872712 बच्चों को यह दवा खिलायी गई है, शेष छूटे हुए बच्चों को मापअप राउण्ड में दिनांक 14 अगस्त 2026 को खिलायी जाएगी। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु, राज्य स्तर आयी उप-महाप्रबन्धक, आर०बी०एस०के० / आर०के०एस०के० डॉ० रेशमा मसूद द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवाबगंज के अन्तर्गत एवं अर्बन क्षेत्र के विद्यालय एवं आगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जनपद स्तर से 08 टीमें तथा ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा अधीक्षक / प्रभारी चिकित्साधिकारियों, एच०ई०ओ०, ए०आर०ओ०, बी०सी०पी०एम०, बी०पी०एम० एवं आर०बी०एस०के० टीमों के द्वारा विद्यालयों में जाकर अपनी उपस्थिति एवं पर्यवेक्षण में बच्चों को एल्बेडॉजोल की गोली खिलायी गई किसी भी विद्यालय से प्रतिकूल प्रभाव की कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई। Post navigation उन्नाव में चोरी के आरओ फिल्टर के साथ 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार