उन्नाव– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 14.05.2026 को थाना फतेहपुर चौरासी पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 109(1),118(1),352,3(5) B.N.S. पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 11.08.2026 को थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमे के वांछित अभियुक्त अनुराग पुत्र गनेश प्रसाद नि0 ग्राम हयासपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र करीब 22 वर्ष को अभियुक्त के घर ग्राम हयासपुर से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *