उन्नाव– जिला आबकारी अधिकारी श्री अनुराग मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अवैध मदिरा की बिक्री व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय, संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन, लखनऊ, उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार, लखनऊ के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अनुराग मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13.08.2026 को श्रीमती प्रतिभा सिंह, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र 5 बीघापुर, उन्नाव द्वारा मय हमराह तहसील बीघापुर थाना बिहार अंतर्गत ग्राम नमा खेड़ा में दबिश देकर 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए लहन महुआ लगभग 400 किलो मौके पर नष्ट किया गया एवं 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में पंजीकृत किया गया। Post navigation स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा उन्नाव में लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, नयाखेड़ा मोड़ से पकड़ा