उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 10.08.2026 को थाना स्थानीय पर वादी श्री राजकुमार पुत्र राम दयाल निवासी ग्राम बिलौरा थाना- सोहरामऊ जनपद उन्नाव की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सोहरामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 193/2026 धारा- 137(2)/87 बीएनएस बनाम लवकुश पुत्र रामलखन निवासी ग्राम बिलौरा थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 14.08.2026 को थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्त लवकुश पुत्र रामलखन निवासी ग्राम बिलौरा थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव उम्र करीब 19 वर्ष को नयाखेडा मोड़ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *