आईजीआर एस में लापरवाही के चलते जिलाधिकारी ने की अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही लापरवाह अधिकारियों का अग्रिम आदेशो तक बेतन रोक जिलाधिकारी ने मांगा स्पस्टीकरण जिलाधिकारी बोले जब तक आईजीआर आर एस में विभागीय अधिकारी स्थिति सुधार नहीं लेते हैं तब तक नहीं किया जाएगा बेतन आहरित जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना द्वारा शासन की मंशानुसार समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली IGRS पोर्टल पर समीक्षा किये जाने पर प्राप्त होने वाले सभी सन्दर्भों का समयान्तर्गत संतुष्टिपरक निस्तारण न किये जाने लापरवाही के चलते अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही की गई है। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत उन्नाव, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत खंड -1/ खंड – 2, विद्युत उन्नाव, जिला समाज कल्याण अधिकारी उन्नाव, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग उन्नाव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण विभाग उन्नाव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुपालन उन्नाव, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत सेल उन्नाव, जिला विद्यालय निरीक्षक, माध्यमिक शिक्षा विभाग उन्नाव, जिला पंचायत राज अधिकारी, पंचायती राज विभाग उन्नाव, एल० डी० एम०, बैंक, उन्नाव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, परिवहन विभाग उन्नाव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास पुष्टाहार विभाग उन्नाव, जिला खाद्य एवं विपरण अधिकारी, खाद्य एवं रसद विभाग उन्नाव, जिला कमांडेंट, होमगार्ड उन्नाव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम उन्नाव, जिला क्रीडा अधिकारी, खेलकूद विभाग उन्नाव,उपायुक्त, वाणिज्य कर विभाग उन्नाव, अधिशासी अभियंता, उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद उन्नाव, उप निदेशक (निर्माण), उ.प्र. राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद उन्नाव,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/अधीक्षिका (महिला) उन्नाव, अधिशासी अभियंता, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क योजना उन्नाव,जिला उपायुक्त, मनरेगा, ग्राम्य विकास विभाग उन्नाव का सहित कुल 22 अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकते हुये स्पस्टीकरण काल किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि है जब तक आईजीआर आर एस में विभागीय अधिकारी स्थिति सुधार नहीं लेते हैं तब बेतन आहरित नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि समीक्षा में 20 प्रतिशत से अधिक शिकायतकर्ता अंसतुष्ट पाए गए हैं कि जो कि घोर लापरवाही है बख्सा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि उपरोक्त से स्पष्ट है कि आपके द्वारा जनसंवाद करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्राप्त कर उसे ।GRS पोर्टल पर दर्ज कराने का प्रयास नहीं किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि आपके द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए IGRS पर प्राप्त सन्दर्भों के संतुष्टपरक निस्तारण में कोई रूचि नहीं ली जा रही है तथा अपने पदीय दायित्वों का निर्वाहन भली-भातिं नहीं किया जा रहा है, जो कि शासन की मंशा के अनुरूप नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा है कि स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह में प्रस्तुत करें कि किन परिस्थितियों में आप द्वारा शिकायतकर्ता से जनसंवाद करते हुए संतुष्टिपरक निस्तारण का प्रयास नहीं किया जा रहा है। यदि आप द्वारा समयान्तर्गत संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो आपके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा। Post navigation विभाजन विभीषिका दिवस पर उन्नाव पुलिस ने शहीद नागरिकों को दी श्रद्धांजलि उन्नाव: बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी गई राहत सामग्री, मंत्री ने देखे राहत-बचाव के इंतजाम