माननीय राज्य मंत्री उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार / प्रभारी मंत्री उन्नाव ने गंगा घाट में बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री किट

आज माननीय राज्य मंत्री उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार / प्रभारी मंत्री उन्नाव श्रीमती रजनी तिवारी जी द्वारा जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की उपस्थित में गंगा घाट उन्नाव में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर

मानीय मंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित मोहल्ले के आफरीन बानो,अईसा बेगम , शहजादे खान मोहमद कासिम, नसीमा, रूबी उजमा सहित अन्य परिवारों को अपने हाथों से,

लाई चना बिस्किट तिरपाल आलू दाल मसाला तेल हल्दी सब्जी मसाला तौलिया साबुन निर्मा सहित अन्य महत्वपूर्ण घरेलू उपयोग की राहत सामग्री की किट परिवारों को प्रदान किया। माननीय मंत्री जी ने

कहा कि वर्षा के कारण जंहा स्थिति खराब हुई हैं उन क्षेत्रों में राहत सामग्री किट वितरण करने के निर्देश सरकार द्वारा दिये गए हैं । उसी निर्देश के तहत आज इस राहत सामग्री वितरण करने का कार्य किया जा रहा है। कहा सरकार की हर योजना का लाभ बिना भेदभाव के दिया जा रहा है । बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवास खाने की व्यवस्था शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था जा रही है। आज समाज के हर वर्ग को लाभ योजनाओं का लाभ मिल रहा है । कहा प्रदान की जा रही है यह राहत सामग्री अवश्य ही बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी उनको खुशी मिलेगी।

 

माननीय मंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब लोग

हर घर मे तिरंगा फहराएं प्रत्येक घर मे आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाए। सभी का यह कर्तव्य है आजादी का यह तरिंगा प्रत्येक घर मे फहरे,सब लोग घर मे तिरंगा लागए

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय सांसद जी ने कहा कि जब बाढ़ आती है तो बहुत घरों को बेघर होना पड़ता है उन परिवारों की राहत के लिए आज यह राहत सामग्री वितरित की जा रही है। सरकार द्वारा बिना भेदभाव के सहयोग किया जा रहा है । सरकार के निर्देश पर प्रत्येक पात्र परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है । राहत सामग्री वितरण करने के पश्चात माननीय मंत्री जी द्वारा गंगा घाट के आनंद घाट में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ से निपटने के इंतजामों को देखा। माननीय मंत्री जी ने माननीय सांसद जी विधायक जी जिलाधिकारी महोदय पुलिस अधीक्षक जिला अध्यक्ष बीजेपी के साथ नाव मे वैठकर बाढ़ की स्थिति का गोताखोर मोहल्लों मिश्रा कालोनी व अन्य का जायजा लिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह मानीय सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा घाट कौमुदी पांडे जी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ उपजिलाधिकारी सदर श्री राजेश विश्वकर्मा जी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री अनुराग अवस्थी श्री अरुण सिंह जी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *