माननीय राज्य मंत्री उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार / प्रभारी मंत्री उन्नाव ने विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का फीता काटकर किया उद्घाटन माननीय मंत्री जी माननीय सांसद जी जिलाधिकारी जी व उपस्थित अतिथि गणों ने भारत के विभाजन विषय पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया आज माननीय राज्य मंत्री उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार / प्रभारी मंत्री उन्नाव श्रीमती रजनी तिवारी जी जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की उपस्थित में निराला प्रेक्षा ग्रह परिसर में भारत विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर माननीय मंत्री जी द्वारा सर्व प्रथम सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई भारत विभाजन के विभाज से प्रभावित परिवारों की याद से संबंधित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया । ततपश्चात माननीय मंत्री जी माननीय सांसद जी विधायक श्री पंकज गुप्ता माननीय पूर्वा विधायक श्री अनिल सिंह जी जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री अनुराग अवस्थी जी व उपस्थित अतिथि गणों ने भारत के विभाजन विषय पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। तत्पश्चात निराला प्रेक्षा ग्रह सभागार में पहुंचकर मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभा रम्भ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि एक तरफ आजादी की खुशियां एक तरफ भारत विभाजन की त्रासदी जिसमे कितने परिवारों को अपने घर परिवार बच्चों से दूर जाना पड़ा किस तरह भारत ने आजादी प्राप्त की । कहा हर वर्ष इस दिन को याद किया जाता है किन कारणों से विभाजन हुआ दुबारा वह स्थिति न आये सोंचना पड़ेगा जिन बीर सेनानियों ने प्राणों कि आहुति दी उनको भी याद करते हैं। यह भी समझे कि किन कारणों गलत नीति सोंच के कारण भारत का विभाजन किया गया । आप सब देश के विकास में अपना योगदान दें किस प्रकार भारत विकसित हो सकता है इसके बारे में सोंचे। माननीय मात्र जी ने 15 अगस्त 2026 की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब लोग हर घर मे तिरंगा फहराएं प्रत्येक घर मे आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाए। माननीय सांसद जी ने कहा कि जो लोग भारत के विभाजन से पीड़ित हुए हैं उनको याद करने का दिन है। भारत के विभाजन से कितने लाखों लोग बेघर हो गए हैं सगे सभी परिवारों को खोया है किसी की बहन गई किसी का भाई । माँ बहनो की इज्जत लूटी गई ट्रेन लाशों से भर कर आ रही थी आज देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं । सरकार का धन्यवाद जो इस त्रासदी को हर साल याद कराती है। विभाजन के पश्चात इतना भी समय नहीं दिया गया कि भारत मे रहने वाले लोग पाकिस्तान से भारत आ सके । इसी उद्देश्य से इस दिवस को भारत विभाजन दिवस कहा जाता है। तत्पश्चात माननीय मंत्री जी माननीय सांसद जी व अन्य उपस्थित अतिथियों ने कैंडल मार्च भी किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह मानीय सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा घाट कौमुदी पांडे जी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ उपजिलाधिकारी सदर श्री राजेश विश्वकर्मा जी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री अनुराग अवस्थी श्री अरुण सिंह जी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे। Post navigation उन्नाव: बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी गई राहत सामग्री, मंत्री ने देखे राहत-बचाव के इंतजाम