स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री मधुपनाथ मिश्र क्षेत्राधिकारी बीघापुर/नगर द्वारा थाना कोतवाली सदर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं निष्ठा व्यक्त की। क्षेत्राधिकारी बीघापुर/नगर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा हेतु कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। Post navigation उन्नाव में विभाजन विभीषिका कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्नाव की महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा सम्मानित