स्वतंत्रता दिवस 2026

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 15.08.2026 को श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई एवं उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को संबोधित किया गया। तत्पश्चात गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0 के द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्रों एवं प्रशंसनीय सेवा चिन्ह संबन्धित पुलिस कर्मियों को प्रदान किये गये। इस अवसर पर श्री अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व श्री सचिन राय प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव उपस्थित रहे।

 

‼️सराहनीय कार्यों के लिए किया गया सम्मानित‼️

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव सहित 09 लोग हुए सम्मानित

 

1.श्री जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक उन्नाव- भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक

2.नि0 गोपनीय महेन्द्र नाथ गोस्वामी- पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिह्न स्वर्ण

3.उ0नि0 संजय राय – भारत सरकर गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक

4.उ0नि0 अवध बिहारी निरंजन- पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का सराहनीय सेवा पदक

5.उ0नि0 विनोद यादव- भारत सरकार गृह मंत्रालय का अति उतकृष्ट सेवा पदक

6.हे0का0 बलवीर सिंह- पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिह्न रजत

7.मु0आ0 विजय कुमार वर्मा- भारत सरकार गृह मंत्रालय का उतकृष्ट सेवा पदक

8.मु0आ0 रोहित शर्मा- पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिह्न स्वर्ण

9.का0यशवीर सिंह- पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का सराहनीय चिह्न रजत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *