विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का सम्मेलन सम्बन्धी कार्यक्रम मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का किया गया शुभारंभ पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़कर ₹600 प्रतिदिन किया गया जिलाधिकारीने पी आर डी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिया आज माननीय मुख्यमंत्री जी के गोरखपुर में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का सम्मेलन,रु 23 करोड़ की लागत से लखनऊ में बहु मंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ सम्बन्धी आयोजित कार्यक्रम के द्रष्टिगत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में माननीय मोहान विधायक श्री ब्रजेश रावत जी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत पीआरडी स्वयंसेवकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लाभ एवं पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़कर ₹600 प्रतिदिन किये जाने का शुभारंभ किया गया है। जिलाधिकारी महोदय ने पी आर डी जवानों को सरकार द्वारा किये गए इस उल्लेखनीय कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देकर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग के सभी अधिकारियों एवं पीआरडी स्वयंसेवकों को अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिया। माननीय विधायक जी ने भी सरकार द्वारा पीआरडी जवानों के लिए उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम की सराहना करते हुए सभी पीआरडी जवानों और उनके आश्रितों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। कहा कि सरकार द्वारा उठाये गए इस महत्वपूर्ण कदम से अवश्य ही पीआरडी जवानों के आर्थिक समृद्धि और उन्नत के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवसर पर विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महोदय माननीय विधायक जी मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृति राज व उपस्थित अधिकारियों बड़ी संख्या में उपस्थित पीआरडी जवानों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए संबोधन को सुना गया व लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा गया । कार्यक्रम के अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में जनपद के पीआरडी जवान मौजूद रहे। Post navigation स्वतंत्रता दिवस पर उन्नाव में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान, SSP समेत 9 पुलिसकर्मी पुरस्कृत कलेक्ट्रेट में आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक, किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर