जिलाधिकारी ने माननीय सदर विधायक जी की उपस्थिति आयोजित हुई कृषि विभाग की,कृषि प्रौद्योगिकी अभिकरण (आत्मा ) गवर्निंग बोर्ड की बैठक किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्रशिक्षण, प्रदर्शन, किसान गोष्ठियों एवं अन्य उपयोगी कार्यक्रमों से जोड़ा जाए-जिलाधिकारी किसानों की आय में वृद्धि तथा कृषि क्षेत्र को अधिक लाभकारी बनाने के लिए नवाचार एवं वैज्ञानिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाय-जिलाधिकारी किसानो की उन्नति और समृद्धि के लिए सभी योजनाओं का लाभ किसानों को पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए-माननीय विधायक जी आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी माननीय विधायक सदर श्री पंकज गुप्ता जी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत कृषि प्रौद्योगिकी अभिकरण (आत्मा ) गवर्निंग बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपनिदेशक कृषि श्री रवि चंद प्रकाश जी द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न कृषि प्रसार गतिविधियों के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आत्मा योजना के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्रशिक्षण, प्रदर्शन, किसान गोष्ठियों एवं अन्य उपयोगी कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। किसानों की आय में वृद्धि तथा कृषि क्षेत्र को अधिक लाभकारी बनाने के लिए नवाचार एवं वैज्ञानिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराया जाए। कृषि विभाग के साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए किसानों को समेकित रूप से लाभान्वित करें। बैठक में आत्मा योजना की कार्ययोजना, कृषक प्रशिक्षण, प्रदर्शन कार्यक्रम, किसान गोष्ठियों, कृषक समूहों के गठन एवं क्षमता संवर्धन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को नवीन तकनीकी जैविक खेती के बारे में जागरूक किया जाए। किसानो को ट्रेनिंग देकर उन्हें योजनाओं से आच्छादित किया जाए। विकासखंड स्तरीय गोष्टी फार्मर स्कूल और प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाए। माननीय सदर विधायक जी ने कहा कि किसनो की उन्नति और समृद्धि के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। सभी योजनाओं का लाभ किसानों को पारदर्शिता के साथ जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाए । कहा कि भूमि संरक्षण की योजनाओं के चयन में व्यापकता हो सभी विधानसभा में इसका क्रियान्वयन ठीक ढंग से कराया जाए। बैठक में उप कृषि निदेशक श्री जिला कृषि अधिकारी,श्री शशांक चौधरी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी लीड बैंक मैनेजर सहायक निदेशक मत्स्य सहित अन्य आत्मा योजना से संबंधित अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव में पीआरडी जवानों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ उन्नाव के स्कूली बच्चों की अनूठी पहल, सैनिकों के लिए तैयार कीं राखियां