उन्नाव– जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव शैलेश पांडे के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज श्रीमती शुचि गुप्ता एआरपी नवाबगंज श्रीमती शौर्या शर्मा प्रधान शिक्षका मीत खेड़ा श्रीमती ममता यादव तथा शिक्षक भरत चित्रांशी के नेतृत्व में विकास खंड नवाबगंज के बच्चों ने एक सप्ताह में तैयार की गई राखियां आज जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी उन्नाव श्री सुशील कुमार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव श्री शैलेश पांडे को सीमा पर तैनात सैनिकों के रक्षाबंधन में बांधे जाने हेतु भेंट की । बच्चों के साथ उपस्थित शिक्षकों व अखंड शिक्षा अधिकारी ने सदर विधायक माननीय पंकज गुप्ता से भी भेंट की माननीय विधायक जी ने राखियों का अवलोकन किया और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा विभाग की सराहना की।

मीत खेड़ा चमरौली तथा अन्य विद्यालय के बच्चों पल्लवी राधिका आदि ने राखियाँ भेट की।

जिलाधिकारी उन्नाव ने तत्काल राखी का पैकेट सैनिकों को भेजने हेतु कर्मचारियों को निर्देशित किया जिससे कि रक्षाबंधन के पूर्व उन तक राखियां पहुंच सके।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चों को चॉकलेट प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *