जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 18.08.2026 को श्रीमती विनी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली सदर पुलिस बल एवं एआरटीओ टीम द्वारा थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत गांधीनगर तिराहा एवं गदनखेड़ा चौराहा पर ई-रिक्शा की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा के आवश्यक दस्तावेज, यातायात नियमों के अनुपालन एवं अन्य निर्धारित मानकों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही कराई गई।पुलिस एवं एआरटीओ टीम द्वारा ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *