उन्नाव– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सफीपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के वांछित दो अभियुक्त व एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 18.08.2026 को उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना सफीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 285/26 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.अनूप पुत्र राम सिंह उम्र 30 वर्ष 2.राम सिंह पुत्र स्व0 मेवालाल उम्र 48 वर्ष 3.जगदेई पत्नी राम सिंह उम्र 45 वर्ष नि0गण ग्राम सन्तखेड़ा मजरा छूही थाना सफीपुर जनपद उन्नाव को ग्राम सन्तखेड़ा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation हसनगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, 13वीं संस्कार में जा रहे दो युवकों की मौत उन्नाव के हिरन नगर में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की मरीजों की जांच