उन्नाव– विगत दिनों, हिरन नगर स्थित डॉ. विवेक मिश्रा क्लीनिक में रविवार को मेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर एमबीबीएस, एमडी डॉ. विवेक मिश्रा, एमबीबीएस, एमडी, डीएम (कार्डियोलॉजी) डॉ. श्याम कुमार साह, एमबीबीएस, एमडी, डीएम (कार्डियोलॉजी) डॉ. आशीष नरेश और डॉ. रोहित ने विधायक का स्वागत कर उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस दौरान विधायक के साथ चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।

शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानु भी पहुंचे। शिविर में कुल 145 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इनमें 45 मरीजों की हृदय संबंधी समस्याओं की जांच की गई, जबकि 70 मरीजों में डायबिटीज, हाइपरटेंशन और पेट संबंधी रोगों की जांच की गई। इसके अलावा 35 मरीजों की ईसीजी जांच निशुल्क की गई।

मरीजों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा मिलने पर चिकित्सकों का आभार जताया। डॉ. विवेक मिश्रा लंबे समय से इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने में अग्रणी रहे हैं।

शिविर के सफल आयोजन में मयंक, डॉ. सौम्या, डॉ. वैभव, अस्मित, शिल्पा, शिवम, आदित्य और विकास शुक्ला ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *