उन्नाव। एक्सप्रेसवे की सड़कों में दरार और गड्ढों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दरार और गड्ढों के बाद अब गंगा एक्सप्रेसवे पर भी सड़क में दरार सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, उन्नाव के सोनिक क्षेत्र के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 421 से 422 के बीच करीब 70 मीटर लंबे हिस्से में सड़क पर दरार दिखाई दी है। दरार सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची।

फिलहाल प्रभावित हिस्से में मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क में दरार किस वजह से आई, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। संबंधित टीम द्वारा स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

एक्सप्रेसवे पर सड़क की गुणवत्ता को लेकर सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच निर्माण कार्य और सड़क की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, दरार के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *