Oplus_16908288

उन्नाव: कस्बा न्योतनी के आवासीय विद्यालय के बच्चों ने स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर मोहान तिराहे पर जाम लगा दिया।

बच्चों का आरोप है कि स्कूल में टीचर नहीं हैं, किताबें नहीं मिली हैं और पंखे भी खराब पड़े हैं। इन समस्याओं से नाराज़ होकर बड़ी संख्या में बच्चे सड़क पर उतर आए और आवागमन रोक दिया।

बच्चों की मांग है कि स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था की जाए, उन्हें किताबें उपलब्ध कराई जाएं और खराब पंखों को जल्द ठीक कराया जाए, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों की समस्याएं सुनीं और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *