पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पठन पाठन व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय ने छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडल को देख खुश हुए जिलाधिकारी सराहना कर दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं जिलाधिकारी ने मेस निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और प्रयोग की जा रही खाद्य सामग्री को परखा उप जिलाधिकारीहर 15 दिन में विद्यालय का निरीक्षण कर पठन-पाठन की स्थिति और भोजन की गुणवत्ता को देखें-जिलाधिकारी जिलाधिकारी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने तथा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को किया निर्देशित, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं बच्चों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और ब्लड की जांच अवश्य होती रहे विद्यालय प्रबंधन ध्यान दे- जिला अधिकारी आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह की उपस्थिति में तहसील सफीपुर के अंतर्गत काली मिट्टी उन्नाव में संचालित पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शैक्षिक एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं , पठन पाठन,प्रयोगशाला, भोजनालय तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का स्थिति को मौके पर देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, पठन पाठन उपलब्ध सुविधाओं एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया । जिलाधिकारी ने सभी कक्षाओं का भ्रमण कर बच्चों से संवाद किया । विद्यालय के बच्चों ने अपने द्वारा तैयार किए गए मॉडल को भी जिलाधिकारी महोदय को दिखाया जिसको देख जिलाधिकारी ने बच्चों की सराहना कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया । जिलाधिकारी ने मेस का भी निरीक्षन कर भोजन की गुणवत्ता और प्रयोग की जा रही खाद्य सामग्री की जांच की। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सफीपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि हर 15 दिन में विद्यालय का निरीक्षण कर पठन-पाठन की स्थिति और भोजन की गुणवत्ता को देखें। कहा कि बच्चों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और ब्लड की जांच भी कराई जाए। भोजन की गुणवत्ता रेगुलर चेकिंग होती रहे बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक व गुणवत्ता युक्त भोजन अवश्य उपलब्ध होना चाहिए।जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने तथा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्वच्छ पेयजल, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सफीपुर फाल्गुनी सिंह उपजिलाधिकारी बांगरमऊ श्री बृजमोहन शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी व विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation पीएम केयर्स योजना से बालिका को मिली आर्थिक मजबूती उन्नाव: दुष्कर्म केस में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पूरी की कानूनी कार्रवाई