उन्नाव 20 अगस्त 2026 विकास भवन स्थित सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय परामर्श / समीक्षा समिति (डी सी सी/डी एल आर सी) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न सरकार प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही जिला उद्योग केन्द्र, खादी एवं ग्रामोद्योग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, स्वयं सहायता समूह (SHG), एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) सहित विभिन्न क्षेत्रों में बैंकों द्वारा किए जा रहे ऋण वितरण एवं वित्तीय समावेशन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जनपद के ऋण-जमानुपात (Credit-Deposit Ratio) की विशेष रूप से समीक्षा करते हुए इसे बेहतर बनाने हेतु कम से कम जो मानक परिपत्र के अनुसार निर्देश प्राप्त है ऋण जमानुपात कम से कम 40% बढ़ाने हेतु सभी बैंकों को आवश्यक प्रयास किए जाने पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा बैंकवार प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं सुगम रूप से ऋण उपलब्ध कराने तथा सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट जनपद उन्नाव , डीसी एनआरएलएम, जिला कृषि अधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रतिनिधि श्रीमती नम्रता किरण , नाबार्ड के प्रतिनिधि श्री सुमित कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) श्री आर. के. गौतम , उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र तथा आरसेटी निदेशक श्री गौरव कुमार सहित समस्त बैंकों के जिला समन्वयकों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा जनपद की एनुअल क्रेडिट प्लान (Annual Credit Plan) बुक का विमोचन भी किया गया। एनुअल क्रेडिट प्लान के माध्यम से जनपद में प्राथमिकता क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में ऋण प्रवाह को बढ़ावा देने तथा आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने सभी बैंक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद के विकास एवं पात्र लाभार्थियों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी श्री देव कुमार चतुर्वेदी, नगर मजिस्ट्रेट श्री मनोज कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी श्री शशांक, जिला मत्स्य अधिकारी श्री बी के दुबे, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री राज कुमार सहित समस्त बैंको के बैंकर्स/डी सी व सम्बंधित विभागों के अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव: दुष्कर्म केस में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पूरी की कानूनी कार्रवाई