आज दिनांक 22.08.2026 को थाना समाधान दिवस के अवसर पर श्री धनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव एवं श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा थाना दही में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के उपरांत अधिकारियों द्वारा थाना दही परिसर का निरीक्षण किया गया, जिसमें थाना कार्यालय, नन्हे फरिश्ते कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, स्वच्छता एवं कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। Post navigation उन्नाव: मुकदमे की जांच में देरी को लेकर सवाल, शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ाई और भोजन की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, सीसीटीवी लगाने के निर्देश