आज दिनांक 22.08.2026 को थाना कोतवाली सदर परिसर में आगामी त्यौहारों, बारावफात, गणेश चतुर्थी एवं रक्षाबंधन को दृष्टिगत रखते हुए श्री मनोज कुमार सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव एवं श्रीमती विनी सिंह क्षेत्राधिकारी नगर उन्नाव के द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, पुजारियों, मौलवियों एवं अन्य धर्मगुरुओं ने सहभागिता की। अधिकारियों द्वारा सभी को आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *