उन्नाव– शुक्लागंज/माँ वैष्णो गेस्ट हाउस, शुक्लागंज में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा माला पहनाकर तथा मंडल अध्यक्ष सुरेशचंद्र शुक्ला द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर विधायक का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ किया गया। इसके पश्चात सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर शुक्लागंज, गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शुक्लागंज, दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, प्रभा विद्या मंदिर हाई स्कूल सिकंदरी, डॉ. लोहिया इंटर कॉलेज शुक्लागंज, महते सरस्वती विद्या मंदिर सहित लगभग 19-20 विद्यालयों के करीब 700 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। आज सम्मानित होने वाले विद्यार्थी निश्चित रूप से भविष्य में अपने परिवार, विद्यालय, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम में केडी त्रिवेदी, गोल्डी गुप्ता, विजयराज सिंह, विकास मिश्रा, गंगा घाट मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला, सतीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, जितेंद्र सिसौदिया, प्रमोद ओझा, प्रदीप राजपूत, कल्पना तिवारी, अर्चना तिवारी, शशि मिश्रा, अर्चना गुप्ता, पल्लवी, समाजसेवी कमल वर्मा, गंगा सागर यादव, राकेश रावत, हर्ष मिश्रा, अजय मणि पाण्डेय, आयुष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *