रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बेन-हर पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर आज बेन-हर पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उन्नाव पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तिलक कर राखी बांधी गई। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं श्री अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी उन्नाव को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र एवं स्नेहपूर्ण रिश्ते का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा पुलिस अधिकारियों के प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं सुख-समृद्धि की कामना की। Post navigation उन्नाव: बरावफात को लेकर शहर में निकला पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी उन्नाव: बारावफात जुलूस को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च