बारावफात जुलूस के दृष्टिगत जिलाधिकारी उन्नाव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा जुलूस मार्ग पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा उन्नाव। आगामी बारावफात पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 24.08.2026 को श्री घनश्याम मीणा, जिलाधिकारी उन्नाव एवं श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत बारावफात जुलूस के निर्धारित रूट का फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान जामा मस्जिद, छिपियाना, कसाई चौराहा, धवन रोड से बड़ा चौराहा तक जुलूस मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। Post navigation उन्नाव में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन उन्नाव में हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल भी बरामद