उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरवा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को माधुरी पत्नी स्वर्गीय दिलीप कुमार निवासी चकजमालपुर, थाना पुरवा ने तहरीर देकर बताया था कि उसके पति दिलीप कुमार का उनके बड़े भाई केशन पुत्र स्वर्गीय सुन्दरलाल से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान केशन ने हंसिया से दिलीप कुमार के सीने पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

तहरीर के आधार पर थाना पुरवा में मु0अ0सं0 278/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में केशन पुत्र स्वर्गीय सुन्दरलाल निवासी चकजमालपुर, थाना पुरवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक भवन सिंह मौर्य ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त केशन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *