जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी ने जिला कारागार का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह जी की उपस्थिति में जिला कारागार का निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, महिला बैरक, स्वच्छता व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बंदियों से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कारागार परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कारागार में निरुद्ध बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कारागार प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव में हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल भी बरामद उन्नाव: बारावफात को लेकर सफीपुर में पुलिस-प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च