उन्नाव। आगामी बारावफात पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 25.08.2026 को श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी सफीपुर एवं श्रीमती फाल्गुनी सिंह उपजिलाधिकारी सफीपुर द्वारा थाना सफीपुर पुलिस बल के साथ सफीपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बे में बारावफात जुलूस के निर्धारित रूट का फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान जुलूस मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *