रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कटरी पीपरखेड़ा की छात्राओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव को बांधी राखी। उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर आज प्राथमिक विद्यालय कटरी पीपरखेड़ा की छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उन्नाव पहुंचकर श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र एवं स्नेहपूर्ण रिश्ते का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा पुलिस अधिकारियों के प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं सुख-समृद्धि की कामना की। Post navigation उन्नाव: बारावफात को लेकर सफीपुर में पुलिस-प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च उन्नाव। दस्तावेज न दिखाने पर मां शारदा हॉस्पिटल प्रशासन ने किया सील