दस्तावेज न दिखाने पर मां शारदा हॉस्पिटल सील, पुलिस बल के साथ सीजर की कार्रवाई

हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा हसनगंज में स्थित मां शारदा हॉस्पिटल को प्रशासन ने सील कर दिया है।

2 दिन पहले उपजिलाधिकारी शालिनी सिंह तोमर ने हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया था।

इसी मामले में आज सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ हॉस्पिटल पहुंचे और सीजर की कार्यवाही शुरू कर दी।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद कस्बे में हड़कंप ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *