उन्नाव, सफीपुर। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। जमालनगर-रामपुर मार्ग पर कल्याणी नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। पुल के ऊपर पानी आने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में भी बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आसपास के गांवों में भी बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *