उन्नाव, शुक्लागंज। सोमवार को गंगा घाट, शुक्लागंज पर दीपक सविता जी एवं उनकी दो बेटियों के नदी में डूबने की घटना के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगाकर तीनों को सकुशल बचाने वाले राजू तिवारी जी के सुपुत्र आयुष तिवारी जी को आज उनकी वीरता एवं साहस के लिए माला पहनाकर, पटिका एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। आयुष जी की तत्परता, साहस और मानवता हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें सदैव स्वस्थ एवं सुरक्षित रखें। साथ में पूर्व सभासद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गोल्डी गुप्ता जी सहित अन्य सम्मानित बन्धुओं की उपस्थिति रही। Post navigation शुक्लागंज में खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर