उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 09.07.2026 को वादिनी मुकदमा की तहरीर पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 511/26 धारा 64(1)/351(3) बीएनएस 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम अंकित कुमार सविता पुत्र स्व0 विनोद कुमार सविता निवासी बुद्धीखेड़ा थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 अनिल कुमार साहू द्वारा सम्पादित की जा रही है । आज दिनांक 10.09.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकित कुमार सविता पुत्र स्व0 विनोद कुमार सविता नि0 बुद्धीखेड़ा थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव उम्र करीब 26 वर्ष को टैम्पो स्टैण्ड गांधी नगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *