उन्नाव के बक्खा खेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय एयरफोर्स इंजीनियर अमर दीप की गुरुवार शाम लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल एयरफोर्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 29 अप्रैल को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे। परिजनों के मुताबिक, अमर दीप खाना खाने के बाद घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल एयरफोर्स में शिफ्ट किया गया, जहां करीब चार महीने से उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार ने बताया कि अमर दीप 2018 में एयरफोर्स में इंजीनियर के पद पर भर्ती हुए थे और फिलहाल उनकी पोस्टिंग बेंगलुरु में थी। वह एयरफोर्स से जुड़े कुछ पार्ट्स लेने लखनऊ आए थे और इसी दौरान अपने गांव पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बक्खा खेड़ा लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें सम्मान दिया। अंतिम विदाई के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित मौजूद रहे। बेटे की मौत से पिता रामकुमार और पूरा परिवार सदमे में है। परिवार में शोक का माहौल है। Post navigation उन्नाव में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार