कलेक्ट्रेट कार्यालय में भव्यता माल्यार्पण श्रद्धासुमन सम्मान के साथ मनाई गई गाँधी जयंती जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए” व “रघुपति राघव राजा राम” का मधुरतम धुन में किया गया गायन महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं मानव सेवा के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं-जिलाधिकारी गांधी जी ने आंदोलन के माध्यम से जनसमूह को एक सूत्र में पिरोकर ब्रिटिश हुकूमत की नींव को उखाड़ फेंका,देश के प्रति उनके किये गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता- जिलाधिकारी आजाद भारत को उच्च बुद्धिमत्ता और सूझबूझ के साथ देश को खाद्यान्न संकट से निकालने में लाल बहादुर शास्त्री जी का योगदान अद्वितीय रहा है,आज भारत आत्मनिर्भर होकर विश्व गुरु और विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है- जिलाधिकारी उन्नाव। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का कार्यक्रम भव्य आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने महात्मा गांधी जी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विधेस अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कहकशा अंजुम जी उपस्थित उप जिलाधिकारी गण ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम के अवसर पर महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए” व “रघुपति राघव राजा राम” का गायन मधुर तम धुन में हारमोनियम और ढोलक के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करने से पूर्व जिलाधिकारी ने उपस्थित जनों को गांधी जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं मानव सेवा के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गांधी जी ने जो सामाजिक मूल्य देश के सामने प्रस्तुत किया है उनको अपने जीवन में उतार कर सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं । आज संकल्प लेकर जाएं कि उनके द्वारा बताए गए गुणों को अपने आप में लागू करेंगे । कहा बैरिस्टर की पढ़ाई लंदन में किया उन्होंने देश के लिए सब कुछ न्योछावर कर देश को आजाद करने में महत्व पूर्ण भूमिका अदा किया। उन्होंने सब कुछ छोड़कर देश को आगे ले जाने में ध्यान दिया दूसरों की पीड़ा को अपनी समझी इतनी बड़ी ब्रिटिश हुकूमत को आंदोलन के माध्यम से हिला कर रख दिया । उन्होंने अनेक देशों में भ्रमण किया उन्होंने देश को आजाद करने के लिए छोटे-छोटे चल रहे आंदोलनो को एक बड़ा रूप देकर समस्त भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया और ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंका। कहा उनका दिया हुआ सत्य और अहिंसा अपरिग्रह का सूत्र बहुत ही प्रेरणादायक है । कहा आज भारत विश्व गुरु बनकर विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। हमें पूरी कर्तव्य निष्ठा और सत्य निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। जहा पर भी हैं जिस जगह पर भी हैं उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गांधी जी के आदर्शों को अपने कार्य एवं व्यवहार में अपनाने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इसी प्रकार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवनी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उस समय देश खाद्यान्न संकट से गुजर रहा था उन्होंने अपने उच्च बुद्धिमत्ता और सूझबूझ के साथ कार्य करकर देश को खाद्यान्न संकट से निकालने का कार्य किया। आज भारत आत्मनिर्भर होकर अनेक वस्तुओं के लिए निर्यातक बन गया है। उनके द्वारा दी गई टेक्नोलॉजी और सोच आज भी प्रासंगिक हो रही है हरित क्रांति लाकर उन्होंने देश में खाद्यान्न संकट से गुजरने का कार्य किया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड ने कहा कि आज का दिन बहुत कुछ अनुभव कराने वाला है । गांधी जी के विचारों को मंथन करने की आवश्यकता है उन विषम परिस्थितियों में जो उन्होंने कार्य किया है उन महान विभूतियों को बारे में चिंतन करने की आवश्यकता है। जो उनके द्वारा बताई गई बातें हैं उन पर हम चल पा रहे हैं या नहीं सोचे समझे और चिंतन करें उनके सत्य और अहिंसा के पथ को अपनाकर हम अपने जीवन में परिवर्तन करें । उन्होंने खेड़ा सत्याग्रह बारदौली सत्याग्रह भारत छोड़ो आंदोलन के माध्यम से देश को आजाद कराने में किये गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी इतने विद्वान रहे कि बनारस के लोगों ने शास्त्री की उपाधि दिया। खदान संकट से जूझ रहे देश को अपनी सूझबूझ के द्वारा उबारने का काम किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री विधेस अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कहकशा अंजुम जी उपजिलाधिकारी न्यायिक हसनगंज ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों से सम्बंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव: थाना सफीपुर में परिसर, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्पडेस्क की जांच उन्नाव: गंगा का जलस्तर 9 सेंटीमीटर बढ़ा, किसानों की चिंता बढ़ी