एक दिन की जिलाधिकारी बनीं तान्वी तिवारी, प्रशासनिक कार्यप्रणाली से हुईं रूबरू महिला सुरक्षा सम्मान स्वालम्बन के मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत एक दिन की जिलाधिकारी बन तान्वी तिवारी ने सुना फरियादियों की शिकायतें महिलाओं/ बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने,उनका आत्मविश्वास बढ़ाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से तान्वी तिवारी वनी एक दिन के लिए जिला अधिकारी एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में तान्वी तिवारी ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझा तथा विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की जिलाधिकारी के रूप में कार्य करके आज मैं बहुत खुश हूं, मैं वादा करती हूँ कि आईएस बनकर देश की रक्षा करूंगी- छात्रा -तान्वी तिवारी जिलाधिकारी ने तान्वी तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना किया इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है-जिलाधिकारी बच्चे प्रशासनिक दक्षता का हिस्सा बने देश के लिए अच्छा कार्य करके देश के विकास में योगदान दें-जिलाधिकारी बच्चे कठोर परिश्रम ईमानदारी के साथ करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करें, डीएम के रूप में कार्य करने की अनुभूति को सभी युवाओं में जगाएं-जिलाधिकारी उन्नाव। आज कलक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन के मिशन शक्ति के विशेष अभियान के छठवें चरण के द्रष्टिगत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नवाबगंज की कक्षा 9 की छात्रा तान्वी तिवारी एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनी । महिलाओं/ बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से एक दिन के लिए जिला अधिकारी बन तान्वी तिवारी ने जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की उपस्थिति में फरियादियों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारी को शिकायत के त्वरित निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर छात्रा तान्वी तिवारी ने सरोजिनी पत्नी सुशील बाबा निवासी ग्राम सरोसी थाना कोतवाली सदर के दबंग अराजक तत्वों द्वारा प्रार्थिनी का घर गिराए जाने संबंधी, सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम नाना टीकुर पोस्ट राथपुर थाना अजगैन के पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरण, प्रार्थी प्रेम प्रकाश के ग्राम पंचायत अटवा मोहाल ओसिया विकासखंड सफीपुर उन्नाव के द्वारा ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार की जांच संबंधी प्रकरण, ग्राम बिरसिंहपुर में गौशाला इंटर लॉकिंग एवं अन्य विकास कार्यों की धनराशि में गंभीर वित्तीय अनियमितता सहित राजस्व विकास पुलिस व अन्य विभागों से संबंधित कुल 15 शिकायतों को सुना जिसमे 03 का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। एक दिन के लिए जिलाधिकारी के रूप में कार्य करते हुए तान्वी तिवारी ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझा तथा विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी के रूप में कार्य करते हुए तन्वी तिवारी ने बताया कि आज मैं बहुत खुश हूं और मैं वादा करती हूँ कि आईएस बनकर देश की रक्षा करूंगी। जिलाधिकारी ने तान्वी तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना किया। जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कहा की बच्चे प्रशासनिक दक्षता का हिस्सा बने देश के लिए अच्छा कार्य करके देश के विकास में योगदान दें।कहा कि बच्चे कठोर परिश्रम ईमानदारी के साथ करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और जो डीएम के रूप में कार्य करने की अनुभूति होती है उसको सभी युवाओं में जगाएं। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेश पांडे सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। Post navigation उन्नाव: महिंद्रा शोरूम कर्मी सिद्धांत मिश्रा की नहर में मिली लाश उन्नाव में मिशन शक्ति-6.0 के तहत सात महिलाएं सम्मानित, शिक्षा से पुलिस सेवा तक के योगदान को सराहा