उन्नाव 14 अक्टूबर 2026 जनपद में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जनपद उन्नाव में नियुक्त कुल 116 फील्ड ट्रेनर्स में से द्वितीय बैच के अन्तर्गत 40 फील्ड ट्रेनर्स व तृतीय बैच के अन्तर्गत 36 कुल 76 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 12, 13 व 14 अक्टूबर, 20256 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी उन्नाव द्वारा बताया गया कि उक्त प्रशिक्षण डा॰ वीरेन्द्र स्वरूप गु्रप आफ इंस्टीट्यूशन्स कानपुर-लखनऊ एनएच-27 कड़ेर पतारी, हड़हा उन्नाव नियर आजाद मार्ग में सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व प्रथम बैच के अन्तर्गत नियुक्त 40 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 07, 08 व 09 अक्टूबर, 20256 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुका है। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना हेतु अधिसूचना संख्या-4729 दिनांक 05.09.2026 द्वारा दिनांक 01 दिसबर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 की अवधि निर्धारित की गई है तथा जनगणना के संचालन के लिए घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना शुरू होने से ठीक पहले 16 नवम्बर, 2026 से 30 नवम्बर, 2026 तक 15 दिन की समयावधि स्व-गणना के लिए निर्धारित की गई है। जनगणना के लिए सन्दर्भ तारीख 05 जनवरी, 2027 को 00ः00 बजे होगी। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर नामित नोडल अधिकारी श्रीमती कहकशां अंजुम, अतिरिक्त मजिस्टेªट-प्रथम उन्नाव द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया गया तथा सभी फील्ड ट्रेनर्स को धन्यवाद देते हुए यह कहा गया कि सभी फील्ड ट्रेनर्स जनपद में भारत सरकार, शासन, जनगणना निदेशालय एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार ससमय जनगणना 2027 का कार्य पूर्ण करायें। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, मोबाइल एप्लीकेशन, गणना प्रक्रिया, प्रपत्रों तथा अन्य आवश्यक दिशा-निदेशों के संबंध में विस्तृत सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी, मास्टर ट्रेनर तथा प्रशिक्षणार्थी फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव: हसनगंज में तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल उन्नाव में गोवंश संरक्षण अभियान तेज करने के निर्देश, डीएम ने मांगा बीडीओ से जवाब