छुट्टा पशुओं के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना सख्त

जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ ऑनलाइन जुड़कर सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को अभियान चलाकर संरक्षित किये जाने के दिया कड़े निर्देश

जिलाधिकारी बोले सड़कों पर घूमता कोई भी छुट्टा पशु मिला तो खंड विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर की जाएगी कठोर कार्रवाई

उन्नाव। आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ ऑनलाइन जुड़कर सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को अभियान चलाकर संबंधित गौशाला में संरक्षित किये के संबंध में विकास खण्ड वार समीक्षा । अभियान चला कर छुट्टा पशुओं को गौशाला में संरक्षित किए जाने के पूर्व दिए गए निर्देशों के अंतर्गत जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों से एक-एक करके जानकारी लिया,कि कितने गौ वंश पकड़कर गौशाला में संरक्षित किए गए हैं। कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर खंड विकास अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर कठोर कार्रवाई किए जाने की हिदायद दिया। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अभियान चलाकर जो भी छुट्टा पशु सड़क पर घूम रहे हैं उन्हें संबंधित गौशाला में संरक्षित किया जाए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी क्षेत्र में कोई भी छुट्टा पशु नहीं दिखना चाहिए। जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण में लगाए गए सभी नोडल अधिकारियों को भी अभियान चलाकर अपने अपने क्षेत्र के छुट्टा पशुओं को गौशाला में संरक्षित कराए जाने के निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि यदि कोई भी गौ वंश छुट्टा दिखा तो संबंधित खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी । जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिया है कि आपके क्षेत्र में कोई भी छुट्टा पशु नहीं घूम रहे हैं शतप्रतिशत संरक्षित कर दिया गया है। इस अवसर पर यूपी जिला अधिकारी श्री पुष्कर नाथ चौधरी सहित और संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *