उन्नाव। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के अंतर्गत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय ने बृद्धाश्रम के बृद्ध जनों को फल साड़ी और कंबल का वितरण कर, दी आगामी पर्वों की बधाई एवं शुभकामनाएं आज शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के अंतर्गत तहसील सफीपुर के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित तकिया निहोगी वृद्ध आश्रम परिसर में जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी व पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह जी द्वारा संयुक्त रूप से वृद्ध आश्रम में रह रहे महिला और पुरुष वृद्ध जनों को फलों की टोकरी साड़ी और कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला वृद्ध जनों को फलों की टोकरी के साथ साड़ी व पुरुष वृद्ध जनों को फलों की टोकरी के साथ कंबल का वितरण किया गया। जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि के अवसर पर वृद्ध जनों को सम्मानित करने का यह पुनीत अवसर है । कहा कि आप सब सुखमय जीवन यापन करें आप सबके लिए आगामी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं। जिला अधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वृद्ध आश्रम के सभी वृद्ध जनों का मेडिकल कैंप लगाकर बीपी शुगर व अन्य बीमारियों की चेकिंग करने के लिए कैंप आयोजित कराएं। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि डॉक्टर साप्ताहिक वृद्ध आश्रम में भ्रमण कर बीमार वृद्ध जनों का इलाज करते रहें । कहा कि बृद्ध जनों की बेहतर देखभाल किया जाए । जिलाधिकारी ने जल्द ही वृद्ध आश्रम में आकर परिवार और वृद्ध जनों के साथ एक दिन भोजन करने का इच्छा प्रकट की । इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश सिंह जी ने भी सभी वृद्ध जनों को आगामी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए परिवार के साथ दीपावली के अवसर पर वृद्ध जनों के साथ भोजन करने की इच्छा प्रकट की । इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय ने वृद्ध आश्रम के महिला और पुरुष आवासों का भी निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी लेकर निर्देशित किया। कार्यक्रम के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री शैलेंद्र लाल जी उपजिला अधिकारी सफीपुर श्रीमती फाल्गुनी सिंह क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। Post navigation उन्नाव में गोवंश संरक्षण अभियान तेज करने के निर्देश, डीएम ने मांगा बीडीओ से जवाब मिशन शक्ति 6.0: उन्नाव के गांधी नगर तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग, ब्लैक फिल्म उतरवाई